फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बच्चों के विवाद में दंपती की लाठी डंडों से पिटाई

बच्चों के विवाद में दंपती की लाठी डंडों से पिटाई

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दंपती की लाठी डंडों से पिटाई
बच्चों के विवाद में दंपती को पीटा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत कुड़िया चितौना गांव में मंगलवार देर शाम बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। कुड़िया चितौना गांव निवासी महफूज व अब्दुल करीम के बच्चों के बीच मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महफूज (57) व उसकी पत्नी फरातुन्निशा (55) इसकी शिकायत लेकर अब्दुल करीम के घर गए। आरोप है कि इस पर अब्दुल करीम व अन्य ने दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed