फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भूमि विवाद में पीट पीटकर वृद्धा की हत्या

भूमि विवाद में पीट पीटकर वृद्धा की हत्या

Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में पीट पीटकर वृद्धा की हत्या
वृद्धा को महिलाओं ने लाठी से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते एक वृद्धा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटना के समय महिला घर में अकेले थी। आजमगढ़ से आई मृतका की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।
यह घटना नसीरपुर पीपरपुर गांव में हुई। गांव की राजकुमारी का पड़ोसी कलावती से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों में भिड़ंत हो चुकी है। गुरुवार देर शाम एक बार फिर भिड़ गए। जानकारी पर एकत्र हुए गांव के लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। शुक्रवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि राजकुमारी ने कुछ अमरूद फेंके थे जिसका कलावती देवी ने विरोध किया। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि कलावती व उसकी दो बहुओं ने राजकुमारी (65) पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में राजकुमारी जमीन पर गिर पड़ी। विरोधी पक्ष की महिलाओं ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा जिससे राजकुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वृद्धा की मौत के बाद तीनों महिलाएं वहां से भाग निकलीं। सूचना पर एसओ देवीचरण गुप्त मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। इस बीच घटना की जानकारी होने पर मृतका की बेटी गायत्री अपनी ससुराल आजमगढ़ आ गई और थाने में तहरीर दी कि उसकी मां की हत्या कलावती व उसकी दो बहुओं ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि राजकुमारी के दो पुत्र राम कृपाल व राम उजागिर परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उसकी दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पति का गत वर्ष निधन होने के बाद राजकुमारी घर में अकेले रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed