फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की सघन छापेमारी

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की सघन छापेमारी

Sun, 30 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की सघन छापेमारी
कटौना व सूरापुर में आगजनी के आरोपियों की तलाश में छापेमारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बिजली के करंट की चपेट में आकर कांवरिये की मौत के बाद कटौना व सूरापुर में हुई हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात भी पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। नागपंचमी पर्व के मौके पर कटौना में शिवालय के पास टेंट को हटाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक कांवरिये की मौत हो गई थी। कई अन्य झुलस गए। इस हादसे के बाद आक्रोशित कांवरियों ने कई जगह तोड़फोड़ व आगजनी की। पुलिस ने 30 नामजद व 50 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया। तीन महिलाओं समेत 25 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य की तलाश में शनिवार को पुलिस टीम ने क टौना, गोपालपुर, मेढ़ई व लहनपुर आदि गांव में छापेमारी की। इन गांव से लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं। उधर ग्रामीणों ने छापेमारी के दौरान पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में इस कदर खौफ है कि मेढ़ई गांव के रामजनम (29) की मौत के बाद रविवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए घंटों बाद लोग जुट सके। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आगे होगी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed