फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिसकर्मी की निजी कार ने युवक को कुचला, मौत

पुलिसकर्मी की निजी कार ने युवक को कुचला, मौत

Sun, 23 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की निजी कार ने युवक को कुचला, मौत
बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा, गई जान
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेज रफ्तार कार ने साइकिल से अपनी बुआ के घर जा रहे युवक को रौंद दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार एक पुलिसकर्मी की बताई जाती है। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलट गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सैदपुर भितरी गांव निवासी फरमान (20) पुत्र अनवर रविवार सुबह साइकिल से आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत शाहपुर गांव में रह रही अपनी बुआ के घर जा रहा था। खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार लोगों को मामूली चोट आई लेकिन वहां रुकने के बजाय वे भाग निकले। सूचना पर मालीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कार को थाने लाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाली कार किसी पुलिसकर्मी की बताई जाती है क्योंकि कार पर पुलिस का लोगो अंकित था।
विज्ञापन

उधर सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासिनी मुन्नी देवी (62) शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत धरमापुर गांव निवासी राजकुमार (24) शनिवार देर शाम बाइक से कटेहरी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा टांडा थाना अंतर्गत बरौरा गांव निवासी विनय (22) रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed