फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आढ़ती की पिटाई से भड़का आक्रोश, एआरटीओ को बनाया बंधक

आढ़ती की पिटाई से भड़का आक्रोश, एआरटीओ को बनाया बंधक

Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती की पिटाई से भड़का आक्रोश, एआरटीओ को बनाया बंधक

विज्ञापन
आढ़ती की पिटाई से भड़के व्यापारी, एआरटीओ को बनाया बंधक

अंबेडकरनगर। आढ़ती की पिटाई से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को एआरटीओ को सब्जी मण्डी में बंधक बनाकर अकबरपुर-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों को बुलवाकर एआरटीओ ने आढ़ती की पिटाई करवाई। व्यापारियों ने एआरटीओ को मण्डी में रोकने के लिए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर एआरटीओ ने एक ट्रक चालक व 25 अन्य लोगों के विरुद्ध मण्डी में राड से हमला के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एआरटीओ अशोक कुमार की टीम महरुआ मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच महरुआ की तरफ से आ रहे एक ट्रक को टीम ने रोकने का इशारा किया। चालक ट्रक तेजी से लेकर आगे बढ़ गया। इस पर एआरटीओ ने साथी कर्मचारियों के साथ उसका पीछा किया। चालक मालीपुर मार्ग स्थित सब्जी मण्डी पहुंचा वहां गाड़ी घुमाता रहा। उसके पकड़ने के लिए एआरटीओ भी पीछे लगे रहे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में आढ़ती एकत्र हो गए। एआरटीओ की सूचना पर डायल 100 के पुलिस कर्मी आ गए। आरोप है कि एआरटीओ के कहने पर सिपाहियों ने विरोध कर रहे एक आढ़ती की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे अन्य आढ़तियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एआरटीओ का घेराव करते हुए सब्जी मण्डी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इसके साथ ही आक्रोशित आढ़तियों ने अकबरपुर-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया। वे दोषी पुलिसकर्मियों व एआरटीओ पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ राघवेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाकर हंगामा शांत कराया। उधर ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। एआरटीओ ने अकबरपुर थाने में तहरीर दी कि ट्रक चालक रोहित व 25 अन्य लोगों ने उन पर लोहे की राड से हमले का प्रयास किया। इससे पहले पीछा करने के दौरान भी ट्रक चालक ने भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने इस पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। उधर एआरटीओ ने कहा कि बंधक बनाए जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई। सब्जी मण्डी में एकजुट लोगों ने सरकारी कार्य में व्यवधान के साथ हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed