फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एसओ रहते दुष्कर्म करने वाले दरोगा ने डाला सरेंडर प्रार्थनापत्र

एसओ रहते दुष्कर्म करने वाले दरोगा ने डाला सरेंडर प्रार्थनापत्र

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एसओ रहते दुष्कर्म करने वाले दरोगा ने डाला सरेंडर प्रार्थनापत्र
दुष्कर्मी दरोगा ने दिया सरेंडर प्रार्थनापत्र
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया था पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। पिस्टल के पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी व जैतपुर थानाध्यक्ष रहे अरशद सिद्दीकी ने कोर्ट में सरेंडर प्रार्थनापत्र दिया है। जांच में महिला के आरोप सही पाए गए। माना जा रहा कि देरसवेर आरोपी दरोगा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सकता है।
गौरतलब है कि आजमगढ़ जनपद की एक महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। इसी मामले में जैतपुर में उस समय तैनात रहे थानाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने संबंधित महिला से कागज लेकर अकबरपुर में मुलाकात करने को कहा। महिला के अनुसार अकबरपुर में मिलने पर एसओ रहते हुए अरशद उसे अपने अकबरपुर स्थित कमरे पर ले गया और वहां बंधक बनाकर कहीं चला गया। बाद में वापस लौटा, तो पिस्टल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक रातभर उसे रोककर दुष्कर्म किया गया। महिला ने मामले की शिकायत की, तो इसी बीच एसओ पद से उसे हटा दिया गया। एसपी सुधीर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला की तहरीर पर दरोगा के विरुद्ध अकबरपुर थाने में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपी दरोगा नदारद हो गया। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। विवेचक ने कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी प्राप्त कर लिया। तबसे आरोपी दरोगा की तलाश की जा रही है। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दरोगा ने गत दिवस सीजेएम कोर्ट में सरेंडर प्रार्थनापत्र भी डाल दिया है। माना जा रहा है कि देरसवेर दुष्कर्म का आरोपी दरोगा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। उधर अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने माना कि कोर्ट में सरेंडर प्रार्थनापत्र पड़ा है।
विज्ञापन


दूसरे दुष्कर्मी दरोगा की निकलेगी सीडीआर
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाने के दरोगा द्वारा अगवा युवती से पिस्टल के बल पर दुष्कर्म मामले की विवेचना पुलिस ने तेज कर दी है। आरोपी दरोगा के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है। गौरतलब है कि अहिरौली थाने से बीते दिनों अगवा हुई एक छात्रा को अहिरौली पुलिस ने बरामद किया था। छात्रा ने बाद में पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा था कि उसे बरामद करने के बाद अहिरौली थाने के एक दरोगा ने लखनऊ स्थित अपने कमरे पर ले जाकर पिस्टल से डराया धमकाया और दुष्कर्म किया। इस बीच पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। एसओ अहिरौली वासुदेव राणा ने बताया कि संबंधित मामले में काल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जा रही है, जिससे जांच में और तथ्य सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed