फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर

पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर

Wed, 19 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर
पांच को सांप ने डसा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के भड़सारी निवासी रामदीन (45) को मंगलवार देर रात सोते समय कांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। भीटी थाना क्षेत्र भीटी निवासी नीलम (20) को मंगलवार देर शाम घर के बाहर हैंडपंप से पानी भरते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल ले गए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी शुभम (9) को मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी विनय (25) को बुधवार सुबह खेत से घर लौटते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी ममता (32) को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed