फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्पदंश से दो युवाओं की मौत, तीन भर्ती

सर्पदंश से दो युवाओं की मौत, तीन भर्ती

Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से दो युवाओं की मौत, तीन भर्ती
सर्पदंश से दो की मौत, तीन भर्ती
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल, जबकि एक को सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक की जिला अस्पताल, जबकि दूसरे की सीएचसी जलालपुर में मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल में भर्ती तीन पीड़ितों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र रामदुलार मंगलवार देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र हीरालाल मंगलवार देर रात घर के अंदर मोबाइल चार्ज करने के गया था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे तत्काल सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर अलग अलग क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव निवासी तालुका (50) पत्नी उदयनरायन को मंगलवार देर शाम सांप ने डस लिया। उस समय वह खेत की तरफ जा रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी संगम (26) पत्नी मंजीत को बुधवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी भोलू (15) पुत्र जयराम बुधवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed