फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्पदंश से जिपं सदस्य का निधन

सर्पदंश से जिपं सदस्य का निधन

Wed, 28 Jun 2017 04:47 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से जिपं सदस्य का निधन
सर्पदंश से जिपं सदस्य की मौत
विज्ञापन

विभिन्न दलों के लोगों ने घर पहुंचा परिवारीजनों को बंधाया ढांढस
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत फत्तेपुर खास निवासी जिला पंचायत सदस्य रमेश भारती की मंगलवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। विभिन्न दलों से जुड़े लोगों ने पैतृक आवास पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधवाया।

जहांगीरगंज पश्चिम वार्ड नंबर 4 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए फत्तेपुर खास निवासी रमेश भारती (35) पुत्र रामपियारे सोमवार रात घर में सो रहे थे। मंगलवार भोर में उन्हें पैर में किसी जंतु ने काट लिया। रमेश को लगा कि चूहे ने काटा है, इसलिए गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर के बाद वह खेत चले गए। इसी बीच जब पत्नी चारपाई के पास पहुंची तो सांप नजर आया। कुछ देर बाद जब रमेश वापस घर पहुंचे, तो पत्नी ने सांप के बारे में बताया। इसी के कुछ देर बाद उनकी तबियत खराब होने लगी। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिपं सदस्य की मौत की जानकारी पर लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचने लगे। पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव, बलिराम, मोहम्मद हारून अंसारी, जिपं सदस्य अनवर सादात अंसारी आदि ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इससे पहले बसपा प्रदेश अध्यक्ष व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, पूर्व विधायक त्रिभुवनदत्त, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भीटी अनिल सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर सिंह आदि ने परिवारीजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed