फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घर लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर

घर लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर

Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
घर लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर
घर लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन

चार के विरुद्ध दर्ज हुआ केस
हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हो चुका है युवक
अमर उजाला ब्यूरो
भीटी। थाना अंतर्गत बनगांव में बुधवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे एक युवक को पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं बाजू में लगी। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बनगांव निवासी चैतू (28) पुत्र झपसी बुधवार देर शाम खेत में खाद डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए चार लोगों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही चैतू ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। गोली राजेश के बाएं बाजू में लगी। गंभीर अवस्था में उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में घायल के बड़े भाई राजेश कुमार ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी रौनक सिंह, भीम सिंह निवासी बनगांव थाना भीटी व सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ निवासी अमित कुमार समेत चार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जून 2016 में गांव निवासी रौनक के बड़े भाई दीपक सिंह की जेसीबी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसमें चैतू आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते दिनों ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed