{"_id":"570fd48c4f1c1baa394a6b32","slug":"12-accused-arrested-of-both-sides-in-the-bhorikpur-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहोरिकपुर कांड में दोनों पक्षों के 12 आरोपी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहोरिकपुर कांड में दोनों पक्षों के 12 आरोपी बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में बाते दिन युवक की मौत व दो पक्षों में संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। खास बात यह है कि मृतक के विरुद्ध भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भीटी थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में बीते दिन भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें एक युवक प्रवेश पांडेय की बम लगने से मौत हो गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया था। गुरुवार को भीटी पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
प्रथम पक्ष के जगदंबा पांडेय की तहरीर पुलिस ने रामबचन के अलावा उनके पुत्र आदर्श, प्रिंस, अश्वनी व एक अन्य रामरतन के विरुद्ध केस दर्ज किया था जबकि दूसरे पक्ष की शैलेेष कुमारी की तहरीर पर सर्वेश व संजय समेत कई अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
खास बात यह कि शैलेष कुमारी की तरफ से दर्ज केस में मृतक प्रवेश का नाम भी शामिल किया गया है। इस बीच पुलिस ने एक पक्ष के रामबचन, प्रिंस, अश्वनी व आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे पक्ष के सर्वेश, संजय, धीरू, राजाराम, सोनू व अनूप समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन सभी 12 आरोपियों का चालान कर दिया। उधर, भीटी थाना प्रभारी सोमेश्वर सिंह ने बताया कि 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। मृतक के नाम भी तहरीर दी गई थी। इसलिए केस दर्ज कर लिया गया है, विवेचना में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।