फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

महाराष्ट्र से ट्रक लेकर फरार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बसखारी। महाराष्ट्र से लगभग पांच माह पूर्व ट्रक लेकर फरार चल रहे चालक को महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार रात हंसवर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चली गई।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर निवासी रविंद्र कुमार महाराष्ट्र के थाणे जनपद अंतर्गत मुरबाड़ थाना क्षेत्र के हनुमान आली निवासी जयदीप अशोक खड़गवाण का ट्रक चलाता था। बीते 5 फरवरी की शाम को रविंद्र कुमार पटना बिहार का सामान डिलीवरी देने की बात कह कर ट्रक व वाहन स्वामी से 60 हजार नगदी लेकर पटना बिहार पहुंच गया। वहां से माल खाली कर सीधे अपने घर रामपुर बेनीपुर पहुंच गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते चालक रविंद्र कुमार ट्रक गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर खड़ाकर अपने गांव में रहने लगा। इस दौरान वाहन स्वामी का चालक से संपर्क न हो पाने के कारण वाहन स्वामी ने महाराष्ट्र के स्थानीय थाने में चालक के विरुद्घ चोरी का मुकदमा पंजीकृत करवा दिया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद बीते शनिवार शाम को महाराष्ट्र पुलिस का एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल के साथ हंसवर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसवर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त रूप से पुलिस टीम ने रात में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लियाश। आरोपी की जानकारी पर ट्रक भी बरामद कर लिया। कस्टडी रिमांड के लिए उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। यह जानकारी एसओ हंसवर श्रवण कुमार सिंह ने दी। बताया कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपी चालक तथा ट्रक को लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed