फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

लापता युवक का सुराग नहीं, नदी किनारे मिली साइकिल

Tue, 16 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
crime
बिड़हर घाट पर युवक की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। रात में निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका। इस बीच मंगलवार सुबह उसकी साइकिल बिड़हर घाट नदी के पुल पर लावारिस दशा में मिली। माना जा रहा है कि युवक ने नदी में छलांग लगा दिया, जिससे वह डूब गया। हालांकि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। खबर भेजे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उर्फ पहितिया का है। गांव निवासी राजेश यादव 35 पुत्र राम प्रसाद सोमवार रात्रि करीब आठ बजे साइकिल से घर से निकला। बताया जाता है कि देर रात्रि तक उसके घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि घंटों के खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार सुबह राजेश की साइकिल बिड़हर घाट नदी पुल पर लावारिस दशा में खड़ी मिली। इस जानकारी के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर उधर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने मौके का जायजा लिया और परिजनों से युवक के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि राजेश ने नदी में छलांग लगा दिया, जिससे वह उसी में डूब गया। हालांकि राजेश के नदी में छलांग लगाने का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। पुलिस टीम युवक की तलाशी में जुटी हुई है। घटों खोजबीन के बाद पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग सकी थी। एसओ ने बताया कि मामले में छानबीन कराई जा रही है। वहीं परिजन राजेश को लेकर बेहद चिंतित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed