{"_id":"5ee2539e8ebc3e42bb683ef7","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko5255121173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दंपती समेत पुत्रियों को पीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में दंपती समेत पुत्रियों को पीटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई से दंपती समेत उसकी दो पुत्रियों को गंभीर चोटें आयी हैं। घटना से गांव में मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हो सका। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में 6 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्घ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर निवासी राजन व अर्जुनदेव के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। राजन के मुताबिक वह अपने पुराने घर पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच विपक्षी अर्जुनदेव, ज्ञानचंद्र, फूलचंद्र, दीपचंद्र व भानुचंद्र तथा निखिल व अर्जुन सहित उनके घर की सभी महिलाएं एकजुट होकर राजन के परिवार पर हमलावर हो गए।
हमलावर हुए लोगों ने राजन व उनकी पत्नी मालती की पिटाई शुरु कर दी। माता पिता को पिटता देख पुत्री शशि व कशिश बीच बचाव के लिए पहुंची। हमलावरों ने उन दोनों को भी बुरी तरह पीट दिया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से मौके पर चीख पुकार व अफरा तफरी मच गई। बताया है कि उन लोगों ने घर में भागकर जान बचाने की कोशिश की तो हमलावर घर में भी घुस गए, और मारा पीटा। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। इसके बाद घायल पक्ष ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस टीम गांव पहुंची, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घायल राजन की तहरीर पर 6 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारने पीटने व गाली गलौज आदि के आरोप में केस दर्ज किया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।