{"_id":"615c93868ebc3e0a541231c9","slug":"create-employment-instead-of-asking-for-students-ambedkar-nagar-news-lko598792386","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगने के बजाय रोजगार सृजित करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगने के बजाय रोजगार सृजित करें छात्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्रा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को उद्यमिता विकास सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के प्राविधिक एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग के सचिव आलोक कुमार ने उद्यमिता के क्षेत्र में सरकार की ओर से अवसर उपलब्ध कराने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनने की तरफ फोकस रखना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगार मांगने या उसके लिए भागदौड़ करने से ज्यादा जोर रोजगार सृजित करने पर देना चाहिए। इससे खुद के साथ-साथ दूसरों का भी भला होगा।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के प्राविधिक एवं व्यवसायिक शिक्षा सचिव आलोक कुमार ने तालियों की गड़बड़ाहट के बीच ऑनलाइन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के विभिन्न संबंधित कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं एवरो इंडिया नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वे अपने आसपास मौजूद किसी समस्या को पहचानते हुए उसके समाधान से संबंधित ऐसे उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे समाज का उत्थान हो सके।
विशिष्ट अतिथि ज्योति सेरो ग्रुप जमशेदपुर के सीईओ मनोज कुमार ने अपनी उद्यमिता से जुड़ी यात्रा को छात्रों से साझा किया। उन्हें समझाया कि किस तरह शून्य से शुरुआत कर शिखर तक पहुंचा जा सकता है। ऊर्जा ग्राम इंडिया नोएडा के प्रबंध निदेशक डॉ. उत्पर्ण दुबे ने छात्रों के दिमाग में आ रहे नवाचारों को वर्किंग माडल के माध्यम से एक प्रोडेक्ट के रूप में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व कुलपति एसपी मिश्र ने जोर दिया कि यदि छात्र जीवन से ही उद्यमिता एवं पेटेंट हासिल करने की दिशा में काम किया जाए तो निश्चय ही स्वयं को उद्यमी के रूप में स्थापित करने की सफलता पाई जा सकती है। प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डॉ. विनीत कंसल ने ऑनलाइन माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को रोजगार मांगने की बजाय रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनना चाहिए। कुलपति ने कहा कि रोजगार सृजित करने पर न सिर्फ खुद का, वरन दूसरों का भी भला किया जा सकता है। इनोवेडर इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी निदेशक एवं यूपी पुलिस के साइबर क्राइम सेल सलाहकार राहुल मिश्र ने बताया कि उनके स्टार्ट अप ने हजारों करोड़ के साइबर क्राइम के केस को सुलझाने में यूपी पुलिस की सहायता की।
युवा उद्यमी एवं रोशा टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित आनंद ने तैयार किए गए रोबोट एवं ड्रोन प्रदर्शन किया। इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उन्हें कॉलेज की तरफ से हरसंभव मदद सुनिश्चित होगी। छात्र जीवन से ही उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उद्यमिता के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। शैक्षिक अधिष्ठाता डॉ. प्रभुदत्त द्विवेदी ने कहा कि इस उद्यमिता विकास सप्ताह कार्यक्रम का लाभ युवाओं को मिलेगा। इससे आगे चलकर उनकी प्रगति व दिशा तय हो सकेगी।