फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cow

वाजिदपुर में सवा करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा कान्हा गौशाला

Fri, 28 Jun 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
cow
जलालपुर। सड़कों पर भटकने वाले गोवंश के लिए जल्द ही जलालपुर नगर के वाजिदपुर में कान्हा गोशाला का निर्माण होगा। शासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए करीब दो एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। 200 पशुओं की क्षमता वाली इस गोशाला के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च होगा। निर्माण व धन स्वीकृति के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब कि किसानों के सामने छुट्टा मवेशियों की बड़ी समस्या है, हालांकि इसके लिए जिम्मेदार पशुपालक ही हैं। काम निकल जाने पर पशुपालक ही निरीह गोवंश को भटकने के लिए छोड़ देते हैं। इसका खामियाजा तमाम तरह से किसान के ही उठाना पड़ता है। फसलों की बर्बादी इसमें अहम है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला का निर्माण कराने की पहल की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जलालपुर नगर पालिका प्रशासन ने गोशाला निर्माण के लिए योजना तैयार की। शासन के निर्देश पर बीते दिनों नगर पालिका प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी और बताया कि गोशाला निर्माण के लिए उसके पास नगर के वाजिदपुर में करीब दो एकड़ भूमि है। इसमें 200 से अधिक पशुओं लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा शासन को भेजी रिपोर्ट में बताया गया कि बाउंड्रीवाल, गेट, सबमर्सिबल, बोरिंग, चिकित्सक रूम, स्टोर रूम, नाद, चारा रखने व पशुओं के रहने के लिए तीन टिनशेड का निर्माण कराना होगा। इसके निर्माण पर करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए का खर्च जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष फरजाना खातून ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed