{"_id":"1d0e68f65df2f06cdb5ab506a391e57a","slug":"counting-will-be-held-on-the-222-table-in-nine-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ब्लाकों में 222 टेबल पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ब्लाकों में 222 टेबल पर होगी मतगणना
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए सभी नौ विकास खण्डों में कुल 111 एआरओ लगाए गए हैं। मतगणना के लिए लगाई गईं 222 टेबल के लिए 444 पार्टियों के साथ ही 1110 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
52 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाली मतगणना को लेकर बैरीकेडिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से जारी हैं।
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में चार चरणों के मतदान में प्रथम चरण में रामनगर, जहांगीरगंज व बसखारी, दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी, तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा तथा चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकास खण्ड में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें एक नवंबर को होने वाली मतगणना पर है।
विज्ञापन
मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के दिल की धड़कन भी बढ़ गई है। उधर चारों चरणों में मतदान प्रक्रिया सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद प्रशासन ने अपना पूरा ध्यान मतगणना को सकुशल निपटाने की तरफ केंद्रित कर रखा है।
विज्ञापन
मतगणना में किसी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए सभी ब्लाक मुख्यालयों पर बैरीकेडिंग आदि का कार्य तेज कर दिया गया है। इसके अलावा मतगणना प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए जहांगीरगंज विकासंखंड में मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 12 एआरओ को लगाया गया है।
साथ ही 24 टेबल पर होने वाली गिनती के लिए 48 पार्टियों के 120 कर्मचारियों को लगाया गया है। छह पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है। रामनगर विकास खंड में 12 एआरओ लगाए गए हैं तो 24 टेबल पर होने वाली गिनती के लिए 48 पार्टियों के 120 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
यहां 6 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है। बसखारी में 10 एआरओ के अलावा 20 टेबल पर गिनती के लिए 40 पार्टियों के 100 कर्मचारी लगाए गए हैं। यहां 4 पार्टियां सुरक्षित रखी हैं। भीटी विकास खण्ड में 11 एआरओ के अलावा 22 टेबल पर होने वाली गिनती के लिए 44 पार्टियों के 110 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
यहां 6 पार्टियां सुरक्षित रखी गई हैं। कटेहरी विकास खण्ड में 11 एआरओ, 22 टेबल पर 44 पार्टियों के 110 कर्मचारी लगाए गए हैं। यहां 6 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। अकबरपुर में 17 एआरओ के साथ ही 34 टेबल पर 68 पार्टियों के 170 कर्मचारियों को लगाया गया है। यहां 8 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है।
टांडा में 14 एआरओ, 28 टेबल पर 56 पार्टियों के 140 कर्मचारी लगाए गए हैं। यहां 6 अतिरिक्त पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है। जलालपुर में 14 एआरओ के साथ ही 28 टेबल पर 56 पार्टियों के 140 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां 6 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है।
भियांव विकास खण्ड में 10 एआरओ के साथ ही 20 टेबल पर होने वाली गिनती के लिए 40 पार्टियों के 100 कर्मचारियों को लगाया गया है। यहां 4 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है।
जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि जमतगणना के लिए कुल 111 एआरओ के साथ ही 222 टेबल पर होने वाली मतगणना के लिए 444 पार्टियों के साथ ही 1110 कर्मचारियों को लगाया गया है। साथ ही 52 पार्टियों को सुरक्षित रखा गया है। बताया कि सभी ब्लाक मुख्यालय पर होने वाली गिनती के लिए बैरीकेडिंग आदि का कार्य तेज कर दिया गया है।