फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counting of votes will be done at two places this time

इस बार दो स्थानों पर होगी मतगणना

Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done at two places this time
अंबेडकरनगर। कोरोना प्रोटोकाल के चलते इस बार विधानसभा चुनाव की मतगणना का नजारा भी बदला-बदला सा दिखेगा। इस बार दो स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। बीते चुनावों में सभी पांच सीटों की मतगणना एक ही स्थान पर होती रही है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते चुनाव में एक साथ मतगणना कराई गई थी। इस बार टांडा, कटेहरी व अकबरपुर विधानसभा सीट की मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी, जबकि आलापुर व जलालपुर सीट के मतों की गिनती राजकीय खेल स्टेडियम में कराई जाएगी। इसके लिए इन दोनों स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए सुरक्षित ढंग से मतगणना कराई जा सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का असर भले ही कमजोर पड़ा हो, लेकिन निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन हो सके, इसके लिए ही जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में मतों की गणना एक स्थान पर नहीं होगी। जिला मुख्यालय के ही दो अलग-अलग स्थानों पर मतगणना कराए जाने का निर्णय हुआ है। खबर यह है कि अकबरपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में होगी, जबकि आलापुर व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना राजकीय खेल स्टेडियम में कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण निर्णय के अनुरूप खेल स्टेडियम व इंजीनियरिंग कॉलेज में अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए जाने का स्थान चिह्नित हो चुका है। दोनों स्थानों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतगणना दो स्थानों पर कराई जाएगी। यह निर्णय कोरोना प्रोटोकाल के चलते लिया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज व खेल स्टेडियम में स्ट्रांग रूम चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed