{"_id":"604cf7be8ebc3ed3802f9286","slug":"corona-vaccine-will-be-imposed-on-three-other-phcs-ambedkar-nagar-news-lko569401943","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अन्य पीएचसी पर लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अन्य पीएचसी पर लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। तहसील क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसुमा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर बड़ागांव व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरेथू में भी अब सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। सुबह 9 बजे से निर्धारित दिन टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें आम नागरिक कोरोना टीका लगवा सकते हैं। यह जानकारी सीएचसी टांडा के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार वर्मा ने दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश ने बताया कि कोविड महामारी से बचाव के लिए फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं को टीका लगाए जाने के विस्तार के साथ टीकाकरण अभियान का भी विस्तार किया गया है। टीकाकरण के प्रथम चरण में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कोरोना के टीके लगाए गए थे। द्वितीय चरण में सुगर, ब्लडप्रेशर, हृदयरोग से पीड़ित 45 आयु वर्ग से अधिक युवाओं समेत 60 वर्ष के या उससे अधिक आयु वर्ग के वृद्ध लोगों का टीकाकरण चल रहा है।
टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपी सेंटर, मेडिकल केयर यूनिट में टीकाकरण की चल रही सुविधा का विस्तार करते हुए अब अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर बड़ागांव, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसुमा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरेथू में सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में तय मानक के तहत पात्र पाए जाने वाले नागरिक अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।