{"_id":"5f5fb0788ebc3e4da479616b","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko540165991","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन के हर शख्स की हो कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन के हर शख्स की हो कोरोना जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोविड-19 को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सीडीओ घनश्याम मीणा ने समीक्षा बैठक की। निर्देशित किया कि कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच कराई जाए। एल-1 व एल-2 टाइप अस्पतालों में चिकित्सक लगातार भ्रमण करते रहें और भर्ती मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं से किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले के जो भी क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन घोषित हैं, वहां पर स्वास्थ्य टीम जाकर प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच करे। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज भी किया जाए। नागरिकों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्हें बताया जाए कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग जरूर करें। खानपान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही घर व इर्दगिर्द साफ सफाई रखें। तनिक सी लापरवाही से बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सीडीओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि एल-1 व एल-2 टाइप के अस्पतालों में चिकित्सक लगातार भ्रमण करते रहें। मरीजों के संपर्क में उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करें। अस्पताल में यदि किसी भी प्रकार की कमी हो, तो इसके बारे में तत्काल जिम्मेदारों को सूचित करें। जो कोरोना संक्रमित होम आईसोलेट है, उससे लगातार संपर्क में रहें। न सिर्फ फोन द्वारा उसका हालचाल लेते रहें बल्कि प्रतिदिन कम से कम एक बार उसके घर जाकर उसका हालचाल लें। साथ ही कोरोना संक्रमण से बाहर आने के लिए सभी जरूरी प्रबंध करें।
विज्ञापन
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं से किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत सामने आई, तो संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान, डॉ. मुकुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।