फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CORONA

दो घंटे में अब मिलेगी कोरोना रिपोर्ट, जिला अस्पताल में लगी मशीन

Tue, 09 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को शासन से जिला अस्पताल को दो ट्रू नॉट मशीन उपलब्ध हुई। मंगलवार को इसका शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह मशीन कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में काफी सहायक होगी। यह मशीन एक घंटे में दो व्यक्ति की रिपोर्ट देगी। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की पहचान शीघ्र करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यदि कोई संदिग्ध मिलता था, तो उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा जाता था। इनमें ज्यादातर की रिपोर्ट निगेटिव आती थी। कुछ की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आती थी। अब शासन ने जिला अस्पताल को दो ऐसी मशीन उपलब्ध कराई है, जो यह तय करेगी कि संबंधित व्यक्ति के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा जाए या नहीं।
विज्ञापन

ट्रू नॉट मशीन का उद्घाटन मंगलवार को जिला अस्पताल में करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस मशीन से कोरोना संक्रमित की प्राथमिकस्तर पर पहचान हो जाएगी। इससे कोरोना का संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन संचालन के प्रभारी डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि ट्रू नॉट मशीन में दो स्लाइड लगी हुई है। एक बार में दो व्यक्ति की जांच इस मशीन से की जा सकती है। एक घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जा सकेगा कि संबंधित व्यक्ति के ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा जाए या नहीं। बताया कि बुधवार से जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed