फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CORONA

48 घंटे बाद रविवार दोपहर जिला अस्पताल में शुरू हुईं इमरजेंसी सेवाएं

Sun, 07 Jun 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अंबेडकरनगर। 48 घंटे के सील होने के बाद रविवार दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बहाल कर दी गई। हालांकि इस दौरान परिसर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का मरीज ही इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जिनका सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इलाज किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों सीएमएस डा. एसपी गौतम के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ समेत कुल 33 कर्मचारियों के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल के सील के दौरान सैनिटाइजेशन टीम ने दो दिन लगातार जिला अस्पताल परिसर में पहुंचकर सैनिटाइज किया। न सिर्फ परिसर, बल्कि भवन के अंदर व बाहर प्रत्येक कक्ष को सैनिटाइज किया गया। सील के दौरान किसी के भी अस्पताल में प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य गेट पर ताला लगा, वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पाल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई। प्रभारी सीएमएस डा. पीएन यादव के नेतृत्व में डा. मनोज शुक्ला व डा. मनु उपाध्याय इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहे। हालांकि परिसर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का मरीज ही इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उधर प्रभारी सीएमएस डा. पीएन यादव ने बताया कि 48 घंटे के बाद रविार को दोपहर इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। बताया कि पीजीआई लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती सीएमएस डा. एसपी गौतम की तबियत तेजी से सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed