{"_id":"625c50ef383a1d16d03af88b","slug":"copies-will-be-checked-at-six-centers-ambedkar-nagar-news-lko626559516","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में पहली बार छह केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। बीते दिनों ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय से मूल्यांकन के लिए कॉलेजों का प्रस्ताव मांगा था। डीआईओएस कार्यालय ने छह कॉलेजों के नाम भेजे थे। सभी कॉलेजों को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की मंजूरी प्रदान कर दी। इसे देखते हुए 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे मूल्यांकन को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने के बाद अब शासन-प्रशासन का ध्यान उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर केंद्रित हो गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल से 10 मई तक होना है। इसके लिए बीते दिनों ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय से मूल्यांकन केंद्र के लिए कॉलेजों का प्रस्ताव मांगा था। गत दिवस डीआईओएस कार्यालय ने छह कॉलेजों की सूची मूल्यांकन केंद्र के लिए भेजी थी।
इसमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर व रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन शामिल थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन सभी कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब जिले में छह केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। बीते वर्षों में चार मूल्यांकन केंद्र पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता चला आया है।
विज्ञापन
इस बीच डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पहली बार जिले में छह मूल्यांकन केंद्रोें पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया कि मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की सूची अभी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से नहीं आई है। शीघ्र ही परीक्षकों की सूची भी उपलब्ध हो जाएगी। बताया कि जिस प्रकार से परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन की गई थी, उसी प्रकार से परीक्षकों की भी तैनात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ऑनलाइन की जाएगी।