{"_id":"68af5ce6d09109894300331e","slug":"contact-the-police-on-social-media-platform-you-will-get-help-immediately-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140954-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस से करें संपर्क, तुरंत मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस से करें संपर्क, तुरंत मिलेगी मदद
Thu, 28 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पाठशाला कार्यक्रम के दौरान प्रश्न पूछती छात्रा।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, बहरामपुर रामनगर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, साइबर क्राइम और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि जिस प्रकार सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है, उसी तरह पुलिस देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है। विद्यार्थियों को उन्होंने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, पॉक्सो एक्ट और अच्छे-बुरे स्पर्श जैसे संवेदनशील विषयों को भी व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि अब आम लोग फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संकोच न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
साइबर क्राइम में सतर्कता ही सुरक्षा है
थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती पर प्रकाश डाला। कहा कि तकनीकी विकास के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि हम सतर्क नहीं रहेंगे तो आसानी से इनके शिकार बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद के साथ-साथ अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सलाह दी कि किसी के साथ बैंक डिटेल्स साझा न करें, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एप्स को डाउनलोड करने से बचें। विद्यालय के प्रबंधक बुद्धि राम यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से आगे बढ़ाकर व्यवहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों और छात्रों में दिखा विशेष उत्साह
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अकबर अली खान ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रजापति ने समस्त अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार और छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह, रिद्धिका चतुर्वेदी, विजय तिवारी, उत्कर्ष पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।