फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumers upset due to non-availability of electricity

बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to non-availability of electricity
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बदहाल बिजली आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित 18 घंटे के रोस्टर में उपभोक्ताओं को कितने घंटे बिजली मिलेगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रहता है। बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बुधवार को दोपहर अचानक ठप हो गई। उपभोक्ताओं का लगा कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, परंतु ऐसा नहीं हो सका। उपभोक्ताओं को इंतजार करते-करते घंटों बीत गए। करीब 14 घंटे बाद रात दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपकेंद्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि मौजूदा समय में मेंथा, गन्ना व सब्जी आदि फसलों की सिंचाई करने की जरूरत है। ऐसे में बिजली की बदहाल दशा से एक तरफ जहां आम नागरिक भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं किसानों को सिंचाई संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय राजेंद्र, चंद्रप्रकाश मिश्र, गुड्डू पांडेय, मैनुद्दीन अंसारी आदि ने जिला प्रशासन से बिजली की बदहाली की समस्या को संज्ञान में लेकर दुरुस्त कराने की मांग की है। कहा कि उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed