फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumers upset due to new system in banks

बैंकों में नई व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

Fri, 23 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to new system in banks
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित बैंक आफ बडा़ैदा शाखा में लाइन में खड़े उपभोक्ता - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट को देखते हुए बैंकों में की गई नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब एक बार में मात्र दो ही उपभोक्ताओं को कार्य कराने के लिए बैंक के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। उनके बाहर निकलने के बाद ही दूसरे उपभोक्ता को अंदर प्रवेश मिल रहा है। इसके चलते अब विभिन्न कार्य के लिए बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बैंक के बाहर लंबी लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते दिनों ही एलडीएम आशीष सिंह ने बैंक उपभोक्ताओं से अपील की थी कि अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही बैंक आएं। घर से ही नेट बैंकिंग समेत अन्य साधनों का सहारा लें। इसके अलावा बैंक के अंदर एक बार में दो ही उपभोक्ताओं के प्रवेश करने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस नई व्यवस्था के चलते अकबरपुर नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य बैंकों में बैंक के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी दिखी। एक बार में सिर्फ दो ही उपभोक्ताओं को संबंधित बैंक में प्रवेश करने दिया जा रहा था। उनके बाहर निकलने के बाद ही दूसरे उपभोक्ताओं को अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। नतीजा यह रहा कि उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीओबी अकबरपुर शाखा के बाहर लाइन में लगे अनंतराम व सरफराज ने कहा कि वैसे तो यह व्यवस्था बेहतर है, लेकिन भीषण गर्मी में लाइन लगाने में मुश्किलें हो रही हैं। कहा कि एक बार में कम से कम पांच उपभोक्ताओं को अंदर प्रवेश करने देना चाहिए, जिससे कम समय तक लाइन में लगना पड़े। उधर, एलडीएम ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतें। ज्यादातर कार्य घर से ही करें। उपभोक्ता अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही बैंक आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed