{"_id":"5fa03bc38ebc3e9b9b45531c","slug":"consumers-should-not-share-any-bank-related-information-ambedkar-nagar-news-lko548310321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक संबंधी कोई भी जानकारी साझा न करें उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक संबंधी कोई भी जानकारी साझा न करें उपभोक्ता
विज्ञापन
भीटी। तहसील क्षेत्र के जैतपुर खास गांव में सोमवार को बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक शाखा मिझौड़ा में भ्रष्टाचार निवारण एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाखा प्रबंधक रमाकांत सिंह ने ग्रामीणों को इस बारे में जरूरी जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक ने लोगों को बैंक की ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों की बैंक सम्बंधी समस्याओं का निराकरण किया। शाखा प्रबंधक ने प्रतिदिन हो रहे साइबर क्राइम के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने फोन पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खातों, एटीएम कार्ड संबंधी डिटेल न देने तथा एटीएम बूथ पर किसी को गोपनीय कोड न देने व अज्ञात व्यक्ति से मदद न लेने का आह्वान किया।
कहा कि ऐसे लोग पहले मदद के नाम पर गुमराह कर देते हैं। इसके बाद उसका फायदा उठाते हैं। इसके चलते संबंधित उपभोक्ता को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर बैंक कर्मी रामशंकर मौर्य, रामहेत, जंगबहादुर समेत दर्जनों किसान, मजदूर व ग्रामीण मौजूद रहे।