{"_id":"6126824b8ebc3e7a037bcead","slug":"consumers-should-be-given-according-to-the-roster-ambedkar-nagar-news-lko592724894","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार दी जाए बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार दी जाए बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जाए। छुट्टा जानवर खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके अलावा जर्जर हो चुके तार व खंभों को बदले जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
रूदल वर्मा, रामजनम, रामधनी, भजिराम, फूलबदन, उदयभान, फूलकली, मोहम्मद जाबिर, सत्यम, विद्यावती, कमला देवी, बच्चूलाल ने कहा कि छुट्टा मवेशी खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी पशुओं को पशु आश्रयस्थल नहीं ले जाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वे कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना देंगे।