फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumers forced to stand in line for hours

घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर उपभोक्ता

Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Consumers forced to stand in line for hours
अंबेडकरनगर। बिजली बिल में एकमुश्त समाधान योजना के तहत मिल रही सरचार्ज की छूट से विद्युत विभाग कार्यालय पर उपभोक्ताओं की आमद बढ़ गई है। विद्युत बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। परंतु बदहाल नेटवर्क व्यवस्था व सिस्टम की खराबी उपभोक्ताओं व विभाग की मंशा पर पानी फेर रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े होना पड़ता है।
विज्ञापन

सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत आम विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सरचार्ज की छूट दी है। यदि उपभोक्ता 15 मार्च तक योजना के तहत जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर लेते हैं, तो उन्हें सरचार्ज की छूट मिलेगी। जनवरी 2021 तक बकाया बिलों पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर छूट का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। परंतु कार्य में बदहाल नेटवर्क व्यवस्था व सिस्टम की खराबी बीच-बीच में बाधक बनती रही।
विज्ञापन

बिजली जमा करने पहुंचे अकबरपुर के राजनाथ, शहजादपुर के शिवमूरत व बरवां के लालता प्रसाद ने बताया कि वह सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। भीड़ अधिक होने व सिस्टम में बार-बार खराबी आ जाने से काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। करीब दो घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आ सका है। उधर, अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। नेटवर्क में दिक्कत के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। उधर, आलापुर तहसील क्षेत्र स्थित विद्युत उप केंद्र रामनगर में बिजली बिल जमा करने तथा रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता शुक्रवार को उपकेंद्र पहुंचे। यहां उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा कराने के साथ तमाम उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन का कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed