{"_id":"62950797a8a1860982625b16","slug":"consumer-sluggish-due-to-undeclared-power-cut-ambedkar-nagar-news-lko632995190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता हलकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेहतरी के तमाम दावों के बाद भी शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रह। जर्जर सप्लाई लाइन व ओवरलोड होने के कारण फूंक रहे ट्रांसफार्मर के कारण अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों में 10 से 12 घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रहने से उपभोक्ता हलकान है। उमस भरी गर्मी में उन्हें रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। इतना ही नहीं घंटों बिजली सप्लाई न होने के कारण शहरवासियों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
जर्जर हो चुके उपकरणों के सहारे चल रही बिजली सप्लाई के कारण रोस्टर के अनुसार बिजली मिलने की बात तो दूर, जो बिजली सप्लाई मिल भी रही है उसमें भी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की परेशानी कायम बनी है। इसके चलते बीते रविवार की पूरी रात बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र में आई गड़बड़ी के कारण 25 हजार की आबादी को सारी रात जाग कर बितानी पड़ी। अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र में भी गड़बड़ी आने से इससे जुड़े उपभोक्ताओं को भी रविवार को लगभग पूरे दिन बिजली नहीं मिली। इसके साथ ही मरैला विद्युत उपकेंद्र व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सोमवार दिन भर होती रही बिजली की आवाजाही से जूझ कर परेशान होना पड़ा।
बदले जाएं जर्जर हो चुके उपकरण
अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गयादीन व सौरभ शुक्ला ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी। पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। बैरमपुर बरवां से जुड़े उपभोक्ता तेजस्वी वर्मा व अजय सिंह ने कहा कि सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर दावे तो बढ़ चढ़कर किए जाते हैं लेकिन वास्तव में इसे पूरा करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
विज्ञापन
समय रहते दूर कराई जा रही फाल्ट
विद्युत लाइन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आई थी, इसी कारण संबंधित विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। समय रहते इन गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल करायी गयी।
वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता