फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Constable Recruitment Examination: Glimpse of result seen in glowing faces

सिपाही भर्ती परीक्षा : चेहरों की चमक में दिखी नतीजे की झलक

Sun, 01 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Examination: Glimpse of result seen in glowing faces
बीएन इंटर कॉलेज में लाइन में लगे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी। 
अंबेडकरनगर। सिपाही भर्ती परीक्षा में शनिवार को आखिरी दिन भी सख्ती दिखी। दोनों पालियों में 7824 के सापेक्ष 5985 लोगों ने परीक्षा दी। अलग-अलग केंद्रों का डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं, भविष्य संवारने के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को देख खुश हुए। उनका कहना था कि कोई ऐसा सवाल नहीं था, जो बहुत कठिन हो। हालांकि रीजनिंग के सवाल कुछ उलझाने वाले जरूर थे।
विज्ञापन


परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों की चमक से नतीजा साफ झलक रहा था। परीक्षा के लिए 100 से 300 किमी दूर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। कोई बलिया, कानपुर तो कोई बलरामपुर, गोंडा, कुशीनगर सहित अन्य जिलों से परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीएन डिग्री काॅलेज के परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों को लेकर खासी उत्सुकता दिखी। अधिकतर का कहना था कि पेपर आसान था। रीजनिंग के प्रश्नों ने परेशानी में जरूर डाला।

देर रात जनपद में पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आसपास समेत दूर दराज के जिलों से आने वाले अभ्यर्थी जिले में शुक्रवार की रात ही पहुंचने लगे थे। आसपास के होटल व लॉज में कमरे न होने का बोर्ड रात में ही टंग गया। बहुत से अभ्यर्थियोंं ने अकबरपुर स्टेशन पर ही रात बिताई। पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा और बढ़ा रखी थी। अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए डायल 112 टीम भी सक्रिय रही।



धूप में इंतजार करते रहे परिजन

परीक्षा केंद्रों के अंदर एक ओर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे, वहीं साथ आए परिजन उनका कड़ी धूप में इंतजार करते नजर आए। ऐसे अभ्यर्थी भी केंद्रों के बाहर खड़े दिखे, जिनका पेपर दूसरी पाली में था।

सीसीटीवी कैमरे से एक-एक परीक्षार्थी पर रखी गई नजर

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे को पार करने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में पहुंच सके। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से एक-एक परीक्षार्थी पर नजर रखी गई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर गत शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हुई। शनिवार को दूसरे व अंतिम चरण की परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 10 बजे 3912 के सापेक्ष 2952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अपराह्न तीन बजे से दूसरी पाली में 3825 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। दोनों पालियों में कुल 1839 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने बताया कि शनिवार को पांचवें दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई। ओएमआर सीट को वीडियोग्राफी के बीच जमा करा दिया गया है।





पिछली बार की अपेक्षा इस बार का प्रश्न पत्र सरल आया था। 70 प्रतिशत सवालों का जवाब दिया है। रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे। मेहनत से तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है। रिजल्ट आने के बाद ही भाग्य का फैसला होगा। - अदित्य कुमार, बलिया



प्रश्न पत्र सामान्य स्तर का लगा। न तो बहुत कठिन और न ही अधिक सरल रहा। रीजनिंग के प्रश्न घुमाने वाले रहे। इसके बाद भी परीक्षा ठीक हुई। भाई ने तैयारी कराई थी इसलिए बहुत कठिनाई नहीं हुई।

-सुरेंद्र, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed