फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Constable raped on the pretext of marriage

Ambedkar Nagar News: सिपाही ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Constable raped on the pretext of marriage
अंबेडकरनगर। युवती ने एक थाने में तैनात उर्दू अनुवादक (सिपाही) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि यदि उसकी शादी पुलिसकर्मी से नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी। सीओ अकबरपुर देवेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। सिपाही की गलती मिली तो नियमानुसार कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सुलतानपुर जनपद निवासी युवती के अनुसार उसका विवाह अकबरपुर सर्किल क्षेत्र के एक थाने में तैनात उर्दू अनुवादक के साथ तय हुआ। 30 अक्तूबर 2024 को शादी होनी थी। आरोप है कि विवाह से कुछ दिन पूर्व पुलिसकर्मी ने युवती को कपड़ा खरीदने के बहाने अकबरपुर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के परिजन विवाह की तैयारी करने में जुटे रहे। इसी बीच सिपाही ने युवती के परिजनों से मांग के अनुरूप दहेज न दे पाने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

युवती व उसके परिजनों ने कई बार सिपाही से बात की, लेकिन वह अब शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। इससे तय विवाह भी टालना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। उधर, उर्दू अनुवादक पद पर तैनात सिपाही ने युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद व गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed