फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen staged a protest on the street

प्रदर्शन से रोका तो कांग्रेसियों ने सड़क पर दिया धरना

Fri, 19 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a protest on the street
अंबेडकरनगर के जलालपुर में कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। ब्लॉक परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किसान पंचायत व प्रदर्शन को प्रशासन ने अचानक रोक दिया, जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी प्रदीप कोरी व जिलाध्यक्ष अमित वर्मा भी जलालपुर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस मनमानी कर रही है। कांग्रेस किसानों के हितों को लेकर आवाज उठा रही है और प्रशासन उसे दबाने का प्रयास कर रहा है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे। इससे पहले पुलिस ने करीब 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को जलालपुर मुख्यालय पर नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी प्रदीप कोरी व जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के हिरासत में लिए जाने पर जिला प्रभारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद कांग्रेस नेता मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठे गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस उत्पीड़न कर रही है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की इस हरकत से चुप बैठने वाले नहीं हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों व युवाओं के हितों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उधर, पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने चली गई। देर शाम तक उन्हें थाने में बिठाए रखा। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता अबू सहमा, सुनील सिंह, राधेश्याम, राजकुमार अग्रहरि, उमापति वर्मा, सुशील गौतम, शरदचंद्र चतुर्वेदी, शिवचरण, आसाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed