फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   congress workers are ambrus the arristing of priyanka

प्रियंका की गिरफ्तारी पर बिफरे कांग्रेसी, किया मार्ग जाम

Fri, 19 Jul 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
congress workers are ambrus the arristing of priyanka
अंबेडकरनगर में पटेलनगर तिराहे के निकट मार्ग जाम कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाते - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सोनभद्र जा रहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहा के निकट अकबरपुर टांडा व आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। बाद में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही जिले में पहुंची कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सभी कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पटेलनगर तिराहा के निकट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए अकबरपुर टांडा व आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र में हुए नरसंहार के विरोध की आवाजें जगह जगह से बुलंद हो रही हैं। प्रदेश सरकार बलपूर्वक उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। किसी को सोनभद्र जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है। जिस प्रकार से सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी बाड्रा को गिरफ्तार किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नरसंहार की प्रियंका गांधी वॉड्रा को पीड़ितों से न मिलने देना सरकार की कमजोरी है। प्रदेश सरकार न तो लोगों को न्याय दे पा रही है और न ही उनके आंसू पोछने का मौका देना चाह रही है। नरसंहार की सीबीआई जांच कराई जाए। घटना के विरोध में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई से सरकार को बाज आना चाहिए।

चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही पूरे मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, बद्रीप्रसाद शुक्ला, सुनील कुमार मिश्र, रेहान जैदी, विकल्प मिश्र, गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed