{"_id":"61082bc48ebc3e84616accd1","slug":"congress-s-performance-on-9-in-protest-against-inflation-and-unemployment-ambedkar-nagar-news-lko589636235","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 9 को
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते प्रभारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर नौ अगस्त को महंगाई व बरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। अगस्त क्रांति दिवस पर यह कार्यक्रम जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर होगा। कांग्रेस पार्टी इसके माध्यम से देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध आदि मुद्दों की तरफ जनता का ध्यान दिलाएगी। बाजारों में कार्यकर्ता ताली व थाली बजाते हुए प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। यह अभियान तीन दिवसीय होगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी प्रदीप कोरी ने दी।
उन्होंने बताया कि देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से दैनिक उपयोग की वस्तुएं दिन प्रति दिन मंहगी होती जा रही हैं। इससे आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। किसान, युवा, व्यापारी हर कोई सरकार के उदासीन रवैए से परेशान है।
जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिला कार्यालय पर आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य समस्याओं के विरोध में 9, 10 व 11 अगस्त को ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर पर बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।