{"_id":"602eaaf08ebc3ee9187e3806","slug":"congress-marches-against-inflation-ambedkar-nagar-news-lko5655385173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया मार्च
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर गैस सिलेंडर के साथ पदमार्च कर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से पदमार्च करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर हमला बोला।
कहा कि विश्व में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। इसके बावजूद देश में पेट्रो पदार्थों के मूल्य में वृद्धि की जा रही है। इसकी मार आम नागरिकों को भुगतनी पड़ रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते टांडा मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर अधिक एक्साइज लेकर जनता को लूटने का काम रही है। यदि सरकार एक्साइज दरों में कटौती कर ले तो आसमान छू रहे पेट्रो पदार्थों के मूल्य में कमी आ सकती है।
उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्थों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के चलते महंगाई का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। डीजल व पेट्रोल की कीमतों का सीधा असर ट्रांसपोर्टिंग पर पड़ता है। इससे स्वाभाविक है कि सामान की कीमतों में तेजी से उछाल होगा और वह आम जनता की जेबों पर भारी पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए हाथ में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया।
युवा जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार में तेल की कीमत में 50 पैसे प्रतिलीटर वृद्धि होने पर प्रदर्शन करने वाले मंत्री आजकल नदारद हैं। पेट्रो पदार्थ की कीमतें 100 रुपये होने की तरफ अग्रसर हैं। युवा कांग्रेस अकबरपुर अध्यक्ष सरस्वती शुक्ला ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला।
कहा कि खराब प्रबंधन के चलते ही देश में महंगाई चरम सीमा पर है और मुनाफाखोरों की बल्ले-बल्ले है। ऐसी सरकार को अब सत्ता से बेदखल करने का वक्त आ गया है। पदमार्च में कांग्रेस नेता डॉ. विजयशंकर तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश कुमार मिश्र, संजय तिवारी, रवीश शुक्ल व कृष्णकांत दुबे आदि शामिल रहे।