फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress leaders were placed under house arrest, march postponed

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस नेताओं को घर में किया नजरबंद, मार्च स्थगित

Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders were placed under house arrest, march postponed
महरुआ के बरामदपुर जरियारी गांव में हाउस अरेस्ट किए गए जिलाध्यक्ष कांग्रेस कृष्ण कुमार यादव व मौ
अंबेडकरनगर। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को अंबेडकरनगर में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सहित कई नेताओं के घरों पर पुलिस ने मंगलवार रात से ही डेरा डाल लिया था। हाउस अरेस्ट के चलते कांग्रेस का प्रस्तावित पैदल मार्च आयोजित नहीं हो सका, जिस पर नेताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। नीट पेपरलीक, डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि, स्मार्ट मीटर की मनमानी और यूरिया खाद की किल्लत भी उनके मुख्य मुद्दे थे। बुधवार को पटेल नगर तिराहा अकबरपुर से कलेक्ट्रेट तक पद यात्रा और विशाल जन-प्रदर्शन होना था। पुलिस ने जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को उनके महरुआ स्थित आवास पर मंगलवार रात नौ बजे ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।
विज्ञापन

सुबह इसकी जानकारी होने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे छात्रों के साथ शांतिपूर्ण पद यात्रा करना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डरी हुई है, इसलिए विरोध रोकने के लिए पुलिस को आगे किया जा रहा है। एआईसीसी सदस्य सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी और उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव को भी हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने समाप्त किया धरना
दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी का धरना शुरू हुआ। यह धरना अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर आयोजित किया गया था। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। देर रात राहुल गांधी और अखिलेश यादव को छोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद पार्टी नेताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान सपा विधायक राम अचल राजभर और कांग्रेस सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed