फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress announced three more candidates

कांग्रेस ने घोषित किए तीन और प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress announced three more candidates
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी ने जिले में तीन और विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पहले घोषित प्रत्याशी को मिलाकर पार्टी अब तक तीन महिला प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। पार्टी को अब सिर्फ कटेहरी में प्रत्याशी की घोषणा करनी बाकी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट की घोषणा करने के मामले में जिले में जिस तरह से महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, उसका लाभ मतदान के समय पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं मुहिम को लेकर सुनियोजित ढंग से जिले के चुनावी जंग में उतरने का फैसला किया है। इसके चलते ही बुधवार को पार्टी ने आलापुर सुरक्षित सीट से शिक्षक नेता रजनीश पासवान की पत्नी सत्यंवदा को जबकि जलालपुर से पार्टी नेता आलोक पाठक की पत्नी रागिनी पाठक को चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी को टांडा से चुनाव लड़ने को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन

इन तीन टिकटों की घोषणा से पहले अकबरपुर सीट से पार्टी नेता अमित जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल को टिकट दिया जा चुका है। कांग्रेस को अब सिर्फ कटेहरी से टिकट की घोषणा करनी शेष है। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि पार्टी जिले में महिलाओं के बीच सकारात्मक संदेश लेकर जाएगी। हमने टिकट में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को टिकट देकर कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed