{"_id":"60ce2cd28ebc3e356749608a","slug":"confusion-between-bsp-and-bjp-sadhu-bought-the-form-ambedkar-nagar-news-lko5832353155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा व भाजपा में असमंजस, साधू ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा व भाजपा में असमंजस, साधू ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम जारी करते ही सरगर्मी बढ़ गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से प्रबल दावेदार साधू वर्मा ने दो सेट नामांकन पत्र भी खरीद लिया है, जबकि भाजपा और बसपा में अभी असमंजस बरकरार है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 जून को नामांकन पत्र जमा किये जा सकेंगे। इसी दिन उनकी जांच होगी। मतदान और मतगणना का कार्य तीन जुलाई को संपन्न होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक दिन पहले भाजपा से अध्यक्ष पद के मुख्य दावेदार साधू वर्मा ने पहले ही दिन 2 सेट में नामांकन पत्र खरीद लिया। इस बीच कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एवं उनको जमा करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में न्यायालय कक्ष संख्या दो को निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का काम 25 जून तक होगा। नामांकन पत्रों की वापसी 29 जून को होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना तीन जुलाई को कक्ष संख्या छह में होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्र 1500 रुपये में खरीदे जा सकेंगे, जबकि सभी तरह के आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए यह धनराशि 750 रुपये होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र जमा करते समय जमानत धनराशि सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 10000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों के लिए जमानत धनराशि 5000 रुपये होगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अब अगले 3 से 4 दिन में प्रमुख राजनीतिक दलों की तरफ से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है। समाजवादी पार्टी ने युवा नेता अजीत यादव को अपना प्रत्याशी तय कर दिया है, लेकिन बीजेपी और बसपा में असमंजस बरकरार है। बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू कहते हैं कि पार्टी न प्रत्याशी तय कर लिया है। बस घोषणा बाकी है। वैसे सब कुछ स्पष्ट हो चुका है अब। उधर, बसपा कॉर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि घोषणा पर मत जाइए, हम लोग उचित समय पर उचित निर्णय सार्वजनिक करेंगे।