फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Confusion among farmers regarding the sale of paddy

धान बिक्री को लेकर किसानों में असमंजस

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Confusion among farmers regarding the sale of paddy
अंबेडकरनगर। हड़ताल तथा ऑफलाइन व ऑनलाइन की उहापोह के बीच जिले में दो माह में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 48.87 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 5 एजेंसियों के 82 केंद्रों पर 13 हजार 741 किसानों का 77403 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है, जबकि जिले को एक लाख 58 हजार 400 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य शासन से दिया गया है। हालांकि किसानों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि ऑफलाइन व ऑनलाइन के चक्कर में उनकी उपज की खरीद किस प्रकार से क्रय केंद्रों पर हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद का कार्य विभिन्न कारणों से गति नहीं पकड़ पा रहा है। कभी केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते खरीद में समस्या उत्पन्न होती है, तो कभी धनाभाव के चलते क्रय केंद्र से किसानों को मायूसी हाथ लगती है। इस बीच पहले ऑफलाइन टोकन सिस्टम से खरीदारी हो रही थी, तो बीते दिनों ही शासन ने इसमें बदलाव करते हुए ऑनलाइन टोकन सिस्टम से खरीदारी किए जाने का निर्देश जारी किया था। इससे उन किसानों को तगड़ा झटका लगा, जो लंबे समय से धान लदे वाहन को लेकर क्रय केंद्रों पर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। मजबूर होकर उन्होंने ऑनलाइन टोकन लिया, तो दो दिन बाद ही फिर से ऑफलाइन टोकन सिस्टम कर दिया गया। अब फिर से ऑनलाइन टोकन सिस्टम कर दिया गया। इससे उपज की बिक्री को लेकर किसानों में लगातार उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में किसानों को धान बिक्री करने के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 5 एजेंसियों के 82 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीद को लेकर जिले को एक लाख 58 हजार 400 एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया। खाद्य एवं विपणन विभाग कार्यालय के अनुसार अब तक 13 हजार 741 किसानों का 77403 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 48.87 प्रतिशत है। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि किसानों को उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। किसानों के धान की खरीद प्राथमिकता पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जताई चिंता
ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन के चक्कर में क्रय केंद्रों पर बिक्री करने के लिए धान लेकर खड़े किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसान प्रकाश राय व पंकज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से धान बिक्री करने के लिए क्रय केंद्र पर खड़े हैं। चिंता है कि कहीं यह निर्देश न जारी कर दिया जाए कि मोटे धान की खरीद न की जाए। यदि ऐसा होता है तो न सिर्फ उन्हें, बल्कि तमाम किसानों को मुश्किलें हो सकती हैं। बृजेश व संतराम ने कहा कि पहुंच वाले किसान तो 2 से 3 दिन में अपना धान तौलवा ले रहे हैं, लेकिन जिनकी पहुंच नहीं है, वे कई कई हफ्ते तक खड़े हुए हैं। कहा कि जो धान मंडी समिति परिसर में लंबे समय से खड़े हैं, पहले उनकी तौल की जाए।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed