{"_id":"029e523d636a23ca68778a2180a5c94c","slug":"condemned-the-dismissal-of-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की बर्खास्तगी की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की बर्खास्तगी की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
कहा कि शिक्षक के प्रयास से उच्च न्यायालय ने जो फैसला सुनाया है, वह देश व समाज हित में है। इसके बावजूद शिक्षक पर गलत तरह के आरोप लगाकर बर्खास्त करना सरकार की सवर्ण विरोधी नीति है। कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
रवीश शुक्ल ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार पूरी तरह सवर्ण विरोधी हो चुकी है। सुल्तानपुर के शिक्षक शिवकुमार पाठक ने परिषदीय विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो मेहनत की, उसी का परिणाम है कि न्यायालय ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
सरकार शिवकुमार के प्रयासों की सराहना करने की बजाय उत्पीड़न पर आमादा हो गई। कहा कि सरकार शिक्षक का उत्पीड़न केवल सवर्ण जाति से होने के चलते कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर पर सवर्णों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश शुक्ल, रोहित तिवारी, रवि सिंह, मनीष पांडेय, नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन