{"_id":"319d5d08804c278eb7ee4606f60c9d45","slug":"compliance-with-traffic-rules-accidents-will-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के अनुपालन से ही रुकेंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के अनुपालन से ही रुकेंगे हादसे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक इसे लेकर लोगों में जागरूकता नहीं पैदा होगी तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग सकेगा। ये बातें रविवार को यातायात माह का शुभारंभ करते हुए एसपी रोहन पी कनय ने कही। साथ ही पुराने तहसील तिराहे से यातायात जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बाद में सीओ कार्यालय पर यातायात गोष्ठी हुई। इसमें पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आम लोगों से नियमों का पालन कराने पर जोर देने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
यातायात माह की शुरुआत में यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर जितनी जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों पर है, उतनी ही जिम्मेदारी आमलोगों पर भी है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियमों के बारे में अवश्य जानकारी दें। साथ ही उन्हें नियंत्रित गति से वाहन चलाने को भी प्रेरित करें। तनिक सी गलती से बड़ी घटना हो सकती है जिसका खामियाजा आमतौर पर परिवारीजनों को ही भुगतना पड़ता है।
बच्चों को यदि वाहन चलाने की अनुमति देते भी हैं तो पहले उनका ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाएं। इसके बाद ही वाहन की चाभी उन्हें दें।
बाद में पुरानी तहसील परिसर स्थित सीओ कार्यालय में हुई गोष्ठी में एडीएम रामसूरत पांडेय ने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि आमजन से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ-साथ वे स्वयं भी नियमों का पालन करें। एएसपी पंकज पांडेय ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग किया जाए।
इसके अलावा चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर का अवश्य प्रयोग करें। इस दौरान सीओ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा, भरतराज यादव, रवींद्र प्रताप सिंह, खुशीराम, सीताराम व शरद सिंह आदि मौजूद रहे।