{"_id":"08f0ccf8633ebfa25765ac6c5d942550","slug":"complete-work-at-the-scheduled-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निर्धारित समय में पूरा करें काम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निर्धारित समय में पूरा करें काम’
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने जिला मुख्यालय पर बने रहे बहुउद्देशीय लोहिया भवन के बारे में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली। कहा कि जो भी निर्माण कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण कराएं। उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। समाजवादी पेंशन योजन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन चयनित पात्रों के खातों में धनराशि नहीं गई है, उनके खातों में अतिशीघ्र धनराशि भेजी जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा व निशक्त पेंशन के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए कि किसी अपात्र को योजना का लाभ न मिलने पाए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्रों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा, बीएसए डॉ. राजबहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।