{"_id":"618abb7aac4c317a37255a02","slug":"complete-100-percent-covid-vaccination-soon-ambedkar-nagar-news-lko603709259","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा कराएं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा कराएं शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य शीघ्र ही पूरा करा लिया जाए। वृद्धों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जाए। जिन्होंने पहली डोज ले ली है, उन्हें दूसरी डोज देने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए बड़े पेमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। यह दिशा-निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल एके श्रीवास्तव ने दिए।
अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल एके श्रीवास्तव मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज जल्द से जल्द दी जाए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाए। इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी जाए।
उन्हें निर्देशित किया जाए कि वे ऐसे लोगों का चिह्नांकन करें। उन्हें दूसरी डोज लगवाएं। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिले में टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने कहा कि वृद्धों को वैक्सीन की दोनों डोज देने में प्राथमिकता बरती जाए। अभियान चलाकर वृद्धों को टीका लगवाया जाए। कहा कि ठंड के मौसम में कोरोना वॉयरस अधिक सक्रिय होते हैं। कोरोना का प्रकोप अधिक तेजी से बढ़ता है। इसलिए ऐसे मौसम में पूरी तरह से एहतियात बरती जाए। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जाए बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाए।