फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Common people are tired of the current government

मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है आम जनता

Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Common people are tired of the current government
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। महिलाओं व बेटियों को उनका हक मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षाएं निशुल्क होंगी। सरकार आम जनता में खुशहाली लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यह बातें शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार से आम जनता ऊब चुकी है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार के लिए बदलाव की जरूरत है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां युवाओं को दी जायेंगी। कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं व महिलाओं के हितों को लेकर जो वीणा उठाया है, उसे कांग्रेस सत्ता में आने पर पूरा करेगी।
विज्ञापन

कहा कि युवाओं के हितों से हो रहे खिलवाड़ को रोका जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों को भरने, संस्कृत विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती, उर्दू शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा के बजट को हमारी सरकार आने पर बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, रामजी वर्मा, अमित कुमार यादव संजय, राजेश प्रजापति व आदित्य नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed