फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Committed suicide by jumping in front of a train when his wife did not come home

Ambedkar Nagar News: पत्नी के घर न आने पर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Fri, 15 Nov 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by jumping in front of a train when his wife did not come home
जितेंद्र की फाइल फोटो।
कटेहरी अंबेडकरनगर। लगभग डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही पत्नी के घर न आने से नाराज पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मामला बृहस्पतिवार देर शाम अहिरौली के बुझावन तिवारी गांव का है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे ग्रामीणों को जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। वे सब जब वहां पहुंचे तो युवक की पहचान गांव के ही जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई। इस बीच रोते पीटते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही आरपीएफ के साथ ही अहिरौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

युवक के पिता पंचम ने बताया कि जितेंद्र का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले पड़ोसी जनपद अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कुमकुम से हुआ था। तीन वर्ष की पुत्री भी है। लगभग डेढ़ वर्ष से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को जितेंद्र उसे लेने के लिए ससुराल गया था। देर शाम आठ बजे वह अकेले ही लौट आया। वहां से आने के बाद वह काफी तनाव में था। वह देर से खाना खाने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। माना जा रहा है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed