फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Colony residents forced to live amid filth and mosquitoes

Ambedkar Nagar News: गंदगी व मच्छरों के बीच जीवन जीने को विवश कालोनीवासी

Mon, 25 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Colony residents forced to live amid filth and mosquitoes
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर के बसखारी रोड स्थित निवियहवा पोखरा में काशीराम शहरी गरीब आवास योजना की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। योजना के तहत बनाए गए पांच ब्लॉकों में कुल 60 फ्लैट हैं। इनमें से कुछ फ्लैट वर्षों से बंद हैं, जबकि बाकी में लोग रह रहे हैं। रहवासियों को गंदगी, जलभराव और मच्छरों के बीच जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी के ठीक सामने स्थित पोखरे और आसपास की खाली जमीनों पर लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है। यहां गंदा पानी, काई और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। कॉलोनी के अंदर सफाई व्यवस्था बेहद खराब है और कई स्थानों पर झाड़ियां उग आई हैं।कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि ये आवास उन्हें निशुल्क मिले हैं, इसलिए चाहकर भी वे यहां से नहीं जा सकतीं। मजबूरी में इसी माहौल में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपने घर के सामने करते हैं सफाई
फोटो: 20
कॉलोनी निवासी राम आशीष ने बताया कि यहां सफाई की समस्या हमेशा रहती है। लोग केवल अपने-अपने घर के सामने सफाई करते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी बनी रहती है। बरसात में जलभराव और मच्छरों की दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी समाधान नहीं मिल रहा
फोटो:19
यहां रहकर पीजीटी की तैयारी कर रहे राम भवन ने कहा कि कई फ्लैटों के शौचालयों के पिट जाम हो चुके हैं। हम सभी मिलकर चंदा करके सफाई कराते हैं, लेकिन यह अस्थायी समाधान है। स्थायी समाधान कोई नहीं दे रहा।



सभासद के जरिए कराई जाती सफाई
कॉलोनी निवासी गुड़िया ने बताया कि नगर पालिका सभासद के माध्यम से सफाई कराई जाती है। लेकिन सभी लोग अपने-अपने काम से मतलब रखते हैं। अगर सब मिलकर सफाई करें तो स्थिति और बेहतर हो सकती है। फिर भी अन्य कॉलोनियों की तुलना में यहां स्थिति थोड़ी ठीक है।
फॉगिंग कराई गई
कॉलोनी में सफाई कार्य निवासियों द्वारा भी किया जाना चाहिए। नगर पालिका की ओर से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर फॉगिंग कराई जाती है।
- बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed