फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cold increased

कोहरे ने बढ़ाई ठंड, कांपा शहर

Fri, 01 Jan 2016 11:48 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

जिले में कोहरे का दौर जारी है। गुरुवार शाम से ही कोहरे ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरा इतना घना की लोगों को सामने से आ रहे अन्य वाहनों का ही आभास नहीं हो पा रहा था। लोग धीमी गति से वाहन चलाने को विवश रहे।

विज्ञापन


शाम को ही तेज कोहरा पड़ जाने से लोगों को उम्मीद थी कि शायद सुबह के समय कोहरे का प्रकोप कम हो जाएगा, परन्तु ऐसा नहीं हो सका। सुबह लोगों को सूरज के दर्शन होने के बजाए तेज कोहरा दिखाई पड़ा। घने कोहरे  के चलते दोपहर तक लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। इससे बस व ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तेज कोहरा जहां एक तरफ गेहूं की फसल को लाभ पहुंचा रहा है, वहीं आलू वॉ सरसों, मटर व अरहर आदि फसलों को नुकसान भी पहुंचाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान शिवनरायण तिवारी की मानें तो कोहरे का जो दौर शुरू हुआ है, उससे आलू की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका है। साथ ही जिन फसलों में फूल आ गया है जैसे सरसों, मटर, चना व अन्य तिलहनी व दलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed