फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM's concern on the stake, city surrounded by encroachment

Ambedkar Nagar News: ताक पर सीएम की चिंता, अतिक्रमण से घिरा शहर

Tue, 28 Mar 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM's concern on the stake, city surrounded by encroachment
लोहामंडी शहजादपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर जगह-जगह अतिक्रमण व जाम की चपेट में है। लगभग पांच माह पहले यहां बुलडोजर गरजा था तब थोड़ी राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर अतिक्रमण हावी हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से शहरों में लगने वाले जाम को लेकर चिंता जताई है। राजधानी में गत दिवस ही उन्होंने शहरों को जाम से निजात दिलाने के लिए अफसरों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। लेकिन जिले के अफसर कब और कितने दिनों में ये कार्ययोजना बनाएंगे, ये बड़ा सवाल है। तब तक इनकी सुस्ती का खामियाजा आम जनता रोज भुगतेगी।
विज्ञापन

करीब पांच माह पहले एसडीएम व ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। लगभग एक पखवाड़े तक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर जमकर बुलडोजर गरजा था। ज्यादातर लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया था। अतिक्रमणमुक्त हो जाने से काफी हद तक जहां जाम की समस्या दूर हो गई थी तो वहीं लोगों को भी लाभ मिला था। इस बीच दुकानदारों ने एक बार फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। मौजूदा समय में एक बार फिर से लगभग पूरा अकबरपुर नगर अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है। सबसे ज्यादा दिक्कत फव्वारा तिराहा से चौक होते हुए रामजानकी मंदिर तक, शहजादपुर चौक से सब्जीमंडी तक तथा इसके अलावा दोस्तपुर चौराहा, पहितीपुर चौराहा, अयोध्या मार्ग, पहितीपुर मार्ग, दोस्तपुर मार्ग, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर, बसखरी र्मा व टांडा मार्ग आदि क्षेत्र में है। यहां सड़क की पटरियों पर कब्जा करने के अलावा पिच सड़क तक दुकानदारों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रतिदिन गश्त के नाम पर रूटमार्च करने वाले पुलिसकर्मी जाम के अगल बगल से ही गुजरते हुए निकल जाते हैं लेकिन वे भी इस तरफ ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन


शहजादपुर चौक पर अतिक्रमण से रोज लगता जाम

शहजादपुर चौक क्षेत्र में पूरी तरह से अस्थाई अतिक्रमण की चपेट में है। पटरी पर दुकानों के लग जाने से सड़क संकरी हो गई है। स्थाई दुकानदारों ने भी दुकान के सामने सामान पटरियों पर लगा दिया है। एक तरफ अतिक्रमण तो दूसरी तरफ दुकानों के सामने आड़े तिरछे खड़े वाहन सुचारू आवागमन में व्यापक बाधक बन रहे हैं। मौजूदा समय में पर्व का दौर चल रहा है। ऐसे में अकबरपुर नगर की प्रमुख बाजार में शामिल शहजादपुर में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। अतिक्रमण के चलते उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। यदि कोई बड़ा वाहन अंदर पहुंचता है तो जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण बढ़ा रहा दिक्कत

अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल अकबरपुर नगर का पुराना तहसील तिराहा व अकबरपुर अयोध्या मार्ग भी मौजूदा समय में अतिक्रमण का शिकार हो गया है। दरअसल पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण करने व आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा कर देने से ही इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम के निकट फलों की दुकान फिर से लग जाने से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।


गांधी चौक भी अतिक्रमण की चपेट में

गांधी चौक भी पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है। चौराहे पर लगी गांधी प्रतिमा के चारों तरफ फलों के ठेले लगे होने से लोगों को आवागमन में समस्याएं हो रही हैं। बीते दिनों चले अभियान में अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी। कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन कुछ ही दिन बाद एक बार फिर से अस्थाई अतिक्रमण शुरू हो गया।
फिर चलाया जाएगा अभियान
नगर में अतिक्रमण को लेकर जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अस्थाई व स्थाई दोनों तरह के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
बीना सिंह, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed