फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM Yogi's birthday celebrated

उल्लास से मना सीएम योगी का जन्मदिन

Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi's birthday celebrated
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिष्ठान, मास्क, सैनिटाइजर व अंगवस्त्र का वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल के नेतृत्व में गोपालचंद्र सोनी, चंद्रेश निषाद, प्रवीण कुमार दुबे, रोहित मिश्र, चंद्रभान, नीरज गुप्ता, बिपुल मोदनवाल, रजनीश ने बसखारी चौराहे पर नागरिकों के बीच मिठाई, मास्क, सैनिटाइजर व अंगवस्त्र का वितरण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मास्क, सैनिटाइजर का वितरण नागरिकों में किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed